“2 हजार में दम नहीं 18 हजार से कम नहीं” के नारे के साथ सहिया ने विधायक को सौंपा पत्र

हजारीबाग: राज्य भर के स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी साथी के रूप में कार्यरत करीब 42 हजार सहिया का आंदोलन जारी है। है प्रखंड में धरना प्रदर्शन का दौर जारी है। प्रसव गृह से लेकर बंध्याकरण,प्रतिरक्षण कार्य सभी का ग्राफ निचले स्तर पर पहुंच चुका है।पर सरकार अपने अड़ियल रुख में कोई बदलाव नहीं कर रही। जिससे राज्य भर की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। 16 जनवरी से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी है और विगत 24 जनवरी से आमरण अनशन पर है।

अनशनकारी और आंदोलनकारियों की हालत खराब होती जा रही है परंतु विभाग के पदाधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं नतीजा यह है कि मरीज अस्पतालों से बिना इलाज कराए लौट रहे हैं। जिसकी चिंता सरकार को नहीं है। सहिया के आंदोलन से भी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। केंद्र प्रायोजित MDA कार्यक्रम भी विभाग की चिंता और बढ़ा दी है।
विधायक को सौंपा मांग पत्र
बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव को बरकट्ठा प्रखंड के सहिया ने ज्ञापन सौंपा और अपनी बातों को रखा। प्रखंड अध्यक्ष सायरा खातून एवं प्रखंड सचिव मीना देवी और बरकट्ठा के सभी सहिया उपस्थित हुए।
बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को बड़कागांव कि सहिया ने अपनी बातों को रखी और ज्ञापन सौंपा। 15 सूत्री का मांग की प्रोत्साहन राशि के जगह फिक्स मानदेय चाहिए 2000 में दम नहीं 18000 से कम नहीं के नारे के साथ अपना मांग पत्र सौंपा।




















