शहादत को सलाम : नक्सली हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुए थे शहीद, देखें Video

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान सुशांत कुमार खूंटिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

यहां देखें वीडियो….

मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कांस्टेबल सुशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद जवान ओडिसा के क्योंझर जिला के निवासी थे. इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद जवान सुशांत कुमार खूंटिया को श्रद्धांजलि दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close