रांची में अपराधियों पर शिकंजा: संदीप थापा और आदित्य सिंह की गिरफ्तारी, पुलिस की बढ़ी कार्रवाई

Crackdown on criminals in Ranchi: Sandeep Thapa and Aditya Singh arrested, police action increased

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा और उसके सहयोगी आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो राइफल, 23 कारतूस, मर्सिडीज बेंज कार, जमीन से जुड़े कागजात और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

दलादली में छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने रातू थाना क्षेत्र के दलादली स्थित संदीप थापा के घर पर छापेमारी की। छापे के दौरान बिहार नंबर वाली मर्सिडीज बेंज कार, दो राइफल, 23 जिंदा कारतूस, स्मार्टफोन और जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए। एसएसपी कार्यालय ने गिरफ्तारी और जब्ती की पुष्टि की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथियारों की खरीद दूसरे राज्यों से करता था संदीप थापा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संदीप थापा दूसरे राज्यों से अवैध हथियार खरीदकर झारखंड में अपने नेटवर्क को उपलब्ध कराता था। इन हथियारों का प्रयोग जमीन कब्जा, रंगदारी वसूली और धमकाने के लिए किया जाता था। पुलिस के अनुसार वह पहले से चिह्नित भू-माफिया है।

आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू भी गिरफ्तार, SUV कार और दस्तावेज जब्त

संदीप थापा की निशानदेही पर पुलिस ने कटहल मोड़ स्थित अंजलि विहार से आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया। आदित्य सिंह के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके किशोरगंज स्थित मकान (सुखदेव नगर थाना क्षेत्र) से दो पैन कार्ड, चेक बुक, मतदाता पहचान पत्र और एक SUV 700 कार बरामद की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी और CNT जमीन पर थी दोनों की नजर

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आदिवासियों की जमीन हड़पने और सीएनटी एक्ट वाली जमीन को औने-पौने दाम पर खरीदकर आगे बेचने का काम करते थे। इस मामले में सुखदेव नगर थाना में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बिहार और यूपी के दो अन्य आरोपियों पर भी प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार अपराधियों के पास से जम्मू-कश्मीर से निर्गत दो आर्म्स लाइसेंस की कॉपी मिली है, जो बिहार के रमेश प्रसाद सिंह (जनदाहा थाना, वैशाली) और उत्तर प्रदेश के राजेश कुमार (धनकटा, संत कबीर नगर) के नाम पर है। इन दोनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुप्त सूचना के आधार पर बनाई गई थी स्पेशल टीम

इस पूरी कार्रवाई को डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप थापा और आदित्य सिंह अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी को अंजाम दिया।

Related Articles

close