झारखंड : राज्यपाल और सीएम का अस्पताल दौरा…घायल जवान विष्णु सैनी से मिले संतोष गंगवार और हेमंत सोरेन

Jharkhand: Governor and CM visit hospital... Santosh Gangwar and Hemant Soren meet injured soldier Vishnu Saini

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्यपाल संतोष गंगवार आज राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा बटालियन के जवान विष्णु सैनी से मुलाकात करने पहुंचे. जहां उन्होंने घायल कोबरा जवान विष्णु सैनी से उनका हालचाल लिया.

बता दें कि सीएमओ के ऑफिसल पेज पर तस्वीरों को साझा कर लिखा है राज्यपाल संतोष गंगवार और

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा -203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से मुलाकात की और इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त की. ज्ञात हो कि जराईकेला में उग्रवादियों के IED विस्फोट में सैनी घायल हो गए थे.

CM ने बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का दिया निर्देश

रांची स्थित राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा-203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से मुलाकात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी डॉक्टर्स से प्राप्त की तथा उन्हें उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देश दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जवान विष्णु सैनी घायल हो गए थे.

IED ब्लास्ट में विष्णु सैनी घायल हुए थे

गौरतलब है कि शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा पहले से जमीन के नीचे लगा कर रखे गए आईईडी में ब्लास्ट किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लास्ट में 203 कोबरा बटालियन के आरओ विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया.

लेकिन इलाज के क्रम में घायल सुनील धान ने दम तोड़ दिया. वहीं घायल कोबरा बटालियन जवान विष्णु सैनी का राज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

Related Articles

close