Sarkari Naukari: ESIC ने पारा मेडिकल स्टाफ के लिए निकाली है बंपर वैकेंसी, 12वीं पास युवा इस तरह से करें आवेदन, जानिये योग्यता व चयन प्रक्रिया

ESIC Recruitment 2023: 12वीं पास युवा जो कि, पैरा – मेडिकल पदों पर नौकरी प्राप्त करके अपना करियर को नया प्लेटफॉर्म देना चाहते है उनके लिए, नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से विभिन्न राज्यों में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गयी है। आपको बता देना चाहते है कि, ESIC Paramedical Vacancy 2023 के तहत पैरा मेडिकल पदों पर भर्ती हेतु आवेदन के लिए आप सभी इच्छुक व योग्य आवेदको को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं को अपनाते हुए आवेदन करना होगा ।

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही शुल्क जमा करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम/ महिला/ डिपार्टमेंट के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह भर्ती ग्रुप सी के अंतर्गत कुल 1038 रिक्त पदों पर की जाएगी। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ईएसआईसी की ओर से आवेदन प्रक्रिया आज यानी कि 1 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दी गयी है जो 30 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इस भर्ती के लिए योग्य हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से भरें आवेदन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाएं
वेबसाइट के होम पेज पर Click here to Submit Online Application for Recruitment to the Paramedical Posts in ESIC पर क्लिक करें।
अब एक नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
इसके बाद बाद मांगी गयी जानकारी दर्ज करें, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।

अब निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क जमा करें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने के अंतिम तिथि 14 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close