Sarkari Naukri : अग्निवीरों की तर्ज पर आयुध कंपनी में जल्द होगी नियुक्ति…

Sarkari Job : देश के तीनों सेनाओं में भर्ती किए जा रहे अग्नि वीरों की तर्ज पर आयुध कंपनी में भी नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती 1 से 4 साल तक के लिए होगी। इसकी शुरुआत गोला बारूद बनाने वाली कंपनी म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड करने जा रही है।

19,900 रुपए प्रतिमाह मिलेगी सैलरी

इन नियुक्तियों के दौरान युवाओं को हर महीने 19,900 रुपए सैलरी के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। मकान किराया उस स्थिति में मिलेगा जब निर्माणी के क्वार्टर खाली नहीं होंगे। नियुक्ति के लिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। नियुक्ति समाप्त होने पर कोई आर्थिक या अन्य लाभ नहीं दिया जाएगा। अवधि खत्म होते ही सेवा खुद ही समाप्त हो जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन कब से की जाएगी, इसकी सूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य बातें

सैलरी 19,900 रुपए प्रति माह

आयु सीमा अधिकतम 30 साल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड ने शुरू की भर्ती

म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से 5 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया गया था पिछले साल अक्टूबर में देश भर की 41आयुध कंपनियों का विलय कर सात कंपनियां बनाई गई थी इनमें से तीन के हेडक्वार्टर शहर में है। इसमें 13 निर्माणियों को शामिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close