स्कूल छुट्टी बिग ब्रेकिंग: झारखंड के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ायी गयी, भीषण गरमी और लू की वजह से हेमंत सरकार का फैसला

रांची। झारखंड में गरमी जानलेवा हो गयी है। भीषण गरमी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है। इसी बीच स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को राज्य सरकार ने फिर से बढ़ा दी है। पहले स्कूल को कल से खुलना था, लेकिन अब 21 जून तक लिए छुट्टी बढ़ा दी गयी है। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने जारी आदेश में 19 जून से 21 जून तक के लिए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। 21 जून तक छुट्टी का आदेश कक्षा केजी से आठवीं कक्षा तक के लिए जारी रहेगी। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बसे तक संचालित होगी।

यहां देखे आदेश…

छुट्टी की वजह से स्कूलों में पढ़ाई का जो नुकसान बच्चों को होगा, उसकी भारपाई के लिए आदेश अलग से जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि झारखंड में लू का कहर देखने को मिल रहा है। कल ही पलामू में लू की वजह से सरकारी कर्मचारी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी। छोटे –छोटे बच्चों की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। लिहाजा राज्य सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लियाहै।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close