School Timing Change : स्कूलों का बदला समय, आदेश जारी

ब्रेकिंग न्यूज : स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम के आदेश के बाद स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है. सीएम के प्रधान सचिव ने एसीएस केके पाठक को समय बदलने का आदेश दिया था. अब स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि विभाग द्वारा पहले की अधिसूचना में दिनांक-28.11.2023 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 09.30 बजे सुबह से शुरू होकर आठवीं घंटी 03.30 बजे दोपहर समाप्त होती थी.

आदेश में कहा गया कि अब स्पष्ट किया जाता है कि पहली घंटी 10.00 बजे सुबह से शुरू होकर आठवीं घंटी 04.00 बजे दोपहर समाप्त होगी। अतः अब पहली घंटी 10.00 बजे सुबह से 10.40 बजे सुबह तक, दूसरी घंटी 10.40 बजे सुबह से 11.20 बजे सुबह तक, तीसरी घंटी 11.20 बजे सुबह से 12.10 बजे दोपहर तक, चौथी घंटी 12.10 बजे दोपहर से 12.50 बजे दोपहर तक, मध्यांतर 12.50 बजे दोपहर से 01.30 बजे दोपहर तक, पांचवी घंटी 01.30 बजे दोपहर से 02.10 बजे दोपहर तक, छठी घंटी 02.10 बजे दोपहर से 02.50 बजे दोपहर तक, सातवीं घंटी 02.50 बजे दोपहर से 03.30 बजे दोपहर तक एवं आठवीं घंटी 03.30 बजे दोपहर से 04.00 बजे दोपहर तक होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close