SDM Jyoti Mourya Case: होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की शादी की तस्वीर और सर्टिफिकेट हो रही है वायरल, वहीं महिला होमगार्ड के आरोप ने मनीष की बढ़ाई मुश्किल

लखनऊ। SDM के आशिक होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। सस्पेंशन, विभागीय कार्रवाई के आदेश के बीच अब मनीष दुबे की शादी और शादी से जुड़े सर्टिफिकेट की खूब चर्चा हो रही है। दो साल पहले मनीष दुबे ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कमांडेंट मनीष दुबे की शादी अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में 5 अगस्त 2021 को हुई थी. उनके साथ दो गवाह भी मौजूद थे|
दरअसल एसडीएम ज्योति मौर्या के बाद अब होमगार्ड कमांडेंटमनीष दुबे की शादी का फोटो और सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैरिज सर्टिफिकेट के अनुसार मनीष दुबे ने लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज के मंदिर में 5 अगस्त 2021 में अलीगंज जनपद लखनऊ की रहने वाली तनु परासर से शादी की थी. शादी के कई फोटो वायरल हो रहे जिसमें वह तनु पराशर की मांग में सिंदूर भर रहे है. इस दौरान साथ में बैठे व उनके साथ कई लोग भी मौजूद हैं।
होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की शादी का फोटो और सर्टिफिकेट जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें मनीष दुबे का पता सेक्टर 16 इंदिरा नगर और उनकी पत्नी का पता अलीगंज का लिखा है। पहली पत्नी के होते हुए उन्होंने पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य से नजदीकियां बढ़ा ली. जिसके बाद न सिर्फ ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं बल्कि अब मनीष दूबे की हर तरफ आलोचना हो रही है। हालांकि वायरल सर्टिफिकेट और फोटो की पुष्टि HPBL न्यूज नहीं करता है।

मनीष दुबे की शादी करवाने वाले आर्य समाज मंदिर के जनरल सेक्रेटरी संकल्प मिश्रा ने बताया कि मनीष शादी करने के लिए यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने लीगल डॉक्यूमेंट दिए थे। फिर पूरे विधि विधान के साथ आर्य समाज में शादी हुई थी। मनीष दुबे की तरफ से एक गवाह और उनकी पत्नी का एक गवाह मौजूद था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड की कांस्टेबल ने हरासमेंट का लगाया था केस
DG होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ पहले भी एक महिला होमगार्ड ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. जिसकी महिला डीजीपी ऑफिस में शिकायत की थी. उसकी रिपोर्ट भी शासन को सौंपी है जिसमें वो दोषी साबित हुए हैं. प्रयागराज के रहने वाले आलोक मौर्य ने पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए थे. पति-पत्नी के बीच का विवाद मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close