धनबाद: हिंसक झड़प में घायल SDOP को दुर्गापुर किया गया रेफर, आईजी बोले, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई….

Dhanbad: SDOP injured in violent clash was referred to Durgapur, IG said, strict action will be taken against the culprits....

धनबाद। हिंसक झड़प में घायल एसडीओपी की हालत गंभीर है, उन्हें गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस पर हुए हमले में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गए थे। पहले उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ को सिर पर चोट लगी है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों के आग्रह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि धर्माबांध ओपी क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। एक गुट के द्वारा मधुबन थाना क्षेत्र में गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था। घटना का जायजा लेने के लिए एसडीपीओ गए थे, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गयी। इधर, डुमरी विधायक जयराम महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर्स और पुलिस पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक जयराम महतो ने कहा कि मैं पुलिस परिवार के साथ खड़ा हूं, एसडीपीओ जल्द स्वास्थ हों, इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की है, यह बहुत ही असंवैधानिक की है। आज कोयला चोरों और माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा है कि प्रशासन को भी तुच्छ समझ रहें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close