झारखंड में सीट की किचकिच: सीट शेयरिंग का फार्मूला अभी तक तय नहीं, उधर राजद ने दो सीट पर कर लिया दावा, क्या फार्मूला गठबंधन अपनायेगा

रांची। झारखंड में सीट शेयरिंग का फार्मूला होली के बाद तय हो सकता है। हालांकि इससे पहले राजनीतिक दलों ने अलग-अलग सीटों से दावेदारी शुरू कर दी है। चर्चा तो यही है कि राष्ट्रीय जनता दल को गठबंधन नियम के मुताबिक 1 सीट ही मिलेगी, लेकिन मंत्री सत्यानंद भोक्ता का दावा है कि उनकी पार्टी दो सीटों पर झारखंड में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। एक सीट पर पर तो वो खुद को ही उम्मीदवार बता रहे, जबकि अन्य प्रत्याशी के तौर पर ममता भुईयां के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं।

बिना प्रत्याशी और सीट शेयरिंग के ही जिस तरह से राजद ने ताल ठोंकी है, उससे तो साफ है कि INDIA गठबंधन को झारखंड में सीट शेयरिंग में मुश्किलें आयेगी। मंत्री सत्यानंद भोक्ता खुद को चतरा से और पलामू से ममता भुईयां को पत्याशी बता रहे हैं। बकायदा दोनों ने प्रत्याशी के तौर पर अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।
जबकि जिस तरह की चर्चा है कि उससे तो यही बात आ रही है कि सिर्फ पलामू सीट ही राजद को मिलेगी। उधर ममता भुइयां ने भी पलामू से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे पटना में लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव से मिली थीं। भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हो गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्यानंद भोक्ता झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री हैं। उनकी दावेदारी में अभी कितना दम है, ये तो तभी साफ हो पायेगा, जब पार्टी की तरफ से सीट शेयरिंग का फार्मूला निकलेगा। फिलहाल चर्चा है कि 5 सीट झामुमो, 7 सीट कांग्रेस, 1 सीट राजद और 1 सीट पर माले चुनाव लड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close