Train Hijack: लाशें देखकर PAK PM का चढ़ा पारा, आर्मी को कोहराम मचाने का ऑर्डर

Train Hijack:पाक‍िस्‍तान ट्रेन हाईजैक ने शहबाज सरकार और पाकिस्तान मिलिट्री की सांसें फुला दी हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बलूच विद्रोहियों को कैसे जवाब दिया जाए? वे रोज कत्लेआम मचा रहे हैं. टीटीपी के साथ मिलकर हर रोज पाकिस्तानी सैनिकों का कत्ल कर रहे हैं.अब ट्रेन हाईजैक ने उसमें एक नई कड़ी जोड़ दी है. पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. वहां इतना खौफ है कि अगर पाकिस्तानी सैनिक अकेले नजर भी आ जाएं, तो मौत तय मान‍िए.

इसील‍िए पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को जब क्‍वेटा जाकर बंधकों से मिले, सैनिकों की लाशें देखीं तो उनका पारा चढ़ गया. उन्‍होंने पाक‍िस्‍तानी आर्मी तो तुरंत जवाब देने का ऑर्डर दे द‍िया. शहबाज शरीफ ने कहा, हम ऐसा जवाब देंगे क‍ि पाक‍िस्‍तान के इत‍िहास में भी वैसा नहीं हुआ होगा. उधर, तहरीक-ए-ताल‍िबान पाक‍िस्‍तान के लड़ाके तबाही मचा रहे हैं. गुरुवार को उन्‍होंने कई जगह हमले क‍िए और सुरक्षा बलों के हथ‍ियार छीनकर ले गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Train Hijack: रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी के अफसरों से मुलाकात के बाद शहबाज शरीफ ने कहा-हम ऐसे वक्‍त में इकट्ठा हुए हैं जब पूरा देश गम में डूबा है. हम तभी जवाब दे पाएंगे जब एकता रहेगी. हम सेना को हर तरह के संसाधन मुहैया कराएंगे. राजनीत‍ि को भूल‍िए, अगर देश रहेगा तो ही हम राजनीत‍ि कर पाएंगे. इस पर जल्‍दी हाईलेवल मीटिंग होगी और हम करारा जवाब देंगे. बलूच विद्रोह‍ियों की निंदा करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, उन्हें रमजान के पवित्र महीने की भी परवाह नहीं है. उन्होंने निर्दोष नागरिकों को बंधक बना लिया और उनमें से कुछ को शहीद कर दिया. पाकिस्तान के इतिहास में शायद ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई.

Train Hijack:देश दोबारा ऐसा नहीं झेल सकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई का मकसद बंधकों की जान बचाना और आतंकवादियों का सफाया करना था. 339 यात्रियों को बचा लिया गया जबकि हमने 33 आतंकवादियों को मार गिराया है. देश ऐसी घटना दोबारा नहीं झेल सकता. हम सबको मिलकर अपनी भूमिका निभानी होगी. अगर बलूचिस्तान के विकास की गति अन्य प्रांतों के बराबर नहीं होगी तो पूरा देश समृद्ध और विकसित नहीं हो सकता. जब तक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक पाकिस्तान में शांति स्थापित नहीं हो सकती. प्रधानमंत्री ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के साथ समझौते के बाद उसके लड़ाकों को देश में बसाने के पीटीआई सरकार के कदम की आलोचना की. कहा, उसकी वजह से ही आतंकवाद के फिर से बढ़ने की ताकत मिली.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Train Hijack:पाक‍िस्‍तान के अस्‍त‍ित्‍व को खतरा
शहबाज शरीफ ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बलिदान देने वाले सुरक्षा बलों और जवानों का मजाक उड़ाना देशद्रोह है. सीमा पर जाकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे सैनिकों के खिलाफ जहर उगलने का लाइसेंस किसी को नहीं दिया जा सकता. यह स्वीकार्य नहीं है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ये बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. पाकिस्तान की शांति और समृद्धि एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. शांति के बिना समृद्धि नहीं होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि देश से आतंकवाद का खात्मा नहीं किया गया तो पाकिस्तान के अस्तित्व को खतरा है.

झारखंड में नौकरियां ही नौकरियां: जल्द ही इन विभागों में निकलेगी भर्तियां, 50 हजार पदों पर भर्तियां हैं पाइपलाइन में…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close