सीमा हैदर जासूस या सच्ची प्रेमिका ? पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने दिया ये बयान

नोएडा: इन दिनों भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में सीमा हैदर की लव स्टोरी सुर्खियों में है. नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में दीवानी होकर पाकिस्तान की सीमा हैदर सरहदें पार कर भारत आ पहुंची. अपने चार बच्चों के साथ भारत की सरजमीं पहुंचने के बाद से सचिन के साथ उनके संबंध चर्चा में है. लेकिन प्यार के लिए भारत आने का दावा करने वाली सीमा कई तरह के आरोपों का भी सामना कर रही है. उस पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं. लेकिन अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने सीमा के जासूस होने के आरोपों पर बयान दिया है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को बताया कि सीमा हैदर सिर्फ प्यार की वजह से अपने चार बच्चों के साथ सीमा पार कर भारत पहुंची. यह सिर्फ प्यार ही था जिसकी वजह से वह एक हिंदू शख्स के साथ रहने के लिए सरहदें लांघ गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने भारत के सचिन मीणा से शादी करने के लिए अपना मुल्क छोड़ दिया. सीमा के भारत जाने की वजह सिर्फ प्यार है. प्यार के अलावा ऐसा कोई दूसरा कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है, जिस वजह से वह भारत जाए.

बता दें कि सीमा हैदर को बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के लिए चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. सचिन को अवैध इमिग्रेंटस को पनाह देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीमा हैदर ने भारत आने के बाद सचिन और उसके परिवार के लिए इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था. इतना ही नहीं सीमा मांसाहारी खाना छोड़कर शाकाहारी बन गई. सीमा हैदर ने धर्म बदलने के बाद कहा था कि उसे भारत और हिंदू धर्म बेहद अच्छा लगता है. हालांकि सीमा के धर्म बदल लेने और हिंदू बन जाने पर पाकिस्तान में लोगों ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि उसने हिन्दुस्तान के सामने उनकी नाक कटवा दी है।

UP ATS कर रही सीमा मामले की जांच

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर केस की अब UP ATS जांच कर रही है. यूपी एटीएस ने सीमा और सचिन और सचिन के पिता से पूछताछ की. एटीएस तीनों को हिरासत में लेकर नोएडा कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंची थी. सीमा द्वारा तोड़े गए सिमकार्ड और कैसेट सहित कई सवाल सीमा से किए गए. सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को पुलिस वैरिफाई करने में लगी है. अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close