Seema Sachin Love Story : बड़े पर्दे पर दिखेगी सीमा सचिन लव स्टोरी, फिल्म ‘ कराची टू नोएडा’ का ऑडिशन video वायरल

नोएडा : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है. भारत से पाकिस्तान तक दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे हो रहे हैं. सीमा अब इतनी मशहूर हो चुकी है कि हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है. हालांकि कई लोग उसके खिलाफ है तो भारत में कई लोग उसका सपोर्ट भी कर रहे हैं. इस बीच सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कथा पर एक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा है, जिसके लिए देशभर में ऑडिशन शुरू हो गए हैं.

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म बनाई जा रही है. इस फिल्म में कौन-कौन किरदार भूमिका निभाएंगे उसके लिए अब ऑडिशन शुरू हो गया है. जानी प्रोडक्शन ने ऑडिशन का वीडियो जारी किया. जिसमें सीमा हैदर के भूमिका ने के लिए एक्ट्रेस मॉडल्स का ऑडिशन किया जा रहा है. इस ऑडिश का जो वीडियो सामने आया है उसमें सीमा और सचिन के किरदार के लिए ऑडिशन देने आए कलाकार फोन पर एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close