ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी : मां और दो बच्चों की गला रेत कर हत्या, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

कटिहार : जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। मंगलवार रात कटिहार में ट्रिपल मर्डर हो गया। रात करीब 12 बजे एक महिला और 2 बच्चों की गला रेत हत्या कर गई है। हत्या के वक्त मृतक के पति की दूसरी पत्नी बगल वाले कमरे में सो रही थी। उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला का पति मुहर्रम के जुलूस में गया हुआ था। वारदात बारसोई अनुमंडल अंतगर्त बेलोन थाना क्षेत्र शिहपुर गांव की है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक कमरे में सो रहे थे और दूसरी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। इस दौरान किसी ने तीनों की हत्या कर दी। वारदात में मारा गया लड़का, दूसरी पत्नी का बेटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

यह तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे. जबकि, सौतन खानम खातुन दूसरे कमरे में सोयी हुई थी. पति फिरोज आलम गांव में मुहर्रम का खेल देखने गया था. घटना कैसे हुई किसी को पता नहीं है.

मोहर्रम का खेल देखकर पति देर रात करीब दो बजे घर लौट कर आने के बाद तीनों को मृत अवस्था में पाया. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना अगल बगल के लोगों को मिलते ही रात में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. बलिया बेलौन पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इस घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. ट्रिपल मर्डर की सूचना लोगों को मिलते ही भीड़ उमड़ पड़ी. इस घटना से सभी अचंभित हैं. अपराधियों ने इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं लोग कर रहे हैं.

घटना की हर तरफ निंदा हो रही है. घटना से लोगों में काफी आक्रोश है और पुलिस से अभिलंब अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फॉरेंसिंग टीम के पहुंचने का भी लोगों ने इंतजार किया. वीभत्स घटना की जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिंग टीम को बुलाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फॉरेंसिंग टीम के आने का इंतजार किया गया. पुलिस उम्मीद कर रही है कि फॉरेंसिंग टीम की जांच में कोई सुराग मिलेगा. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

Related Articles

close