झारखंड : गिरिडीह में सनसनीखेज मामला…प्रेमिका के घर की खिड़की से लटकता मिला प्रेमी का शव…परिजन फरार
Sensational case in Giridih...Boyfriend's body found hanging from the window of girlfriend's house...Relatives absconding

झारखंड के गिरिडीह में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है. युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर की खिड़की पर फंदे से लटकता मिला. मामला देवरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मनकडीहा गांव का है.
मृत युवक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रेमिका और उसका पूरा परिवार घर से गायब है.
ये खबर भी पढ़ें…
मृत युवक की पहचान मनकडीहा गांव निवासी वार्ड सदसस्य मकबूल अंसारी के 30 वर्षीय बेटे सोहेल अंसारी उर्फ साहिल के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है.











