इंसानियत हुई शर्मसार ! दुघर्टना में घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव.. भीड़ लुटती रही टमाटर..

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में बताया गया है कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है उसका शव सड़क पर ही पड़ा है, लेकिन लोग वाहन से यह टमाटर लूटने में मग्न है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी अनुसार, तेज रफ्तार पिक अप वैन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो जाती है। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप वैन पानी भरे गड्ढे में पलट जाता है। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर वहां से भागने में कामयाब हो गया जबकि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचते हैं लेकिन कोई वहां बाइक सवार को नहीं दिखता है बल्कि वहां जाकर टमटर लूटने में लग जाते हैं। क्योंकि पिकअप वैन में टमाटर लदे हुए थे। दुर्घटना के बाद टमाटर वही बिखर जाते हैं। इस वीडियो को बिहार कई लोगों ने ट्वीट पर शेयर किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close