शर्मनाक ! चोरी के शक में नर्सिंग छात्रा के उतरवाए कपड़े, FIR दर्ज, वार्डन की छुट्टी

दिल्ली: अहिल्या बाई नर्सिंग कॉलेज की वॉर्डन ने चोरी के शक में 2 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच की। घटना मंगलवार की है। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को फोन करके इसके बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जीरो FIR दर्ज की, जिसे बाद में तिलक मार्ग पुलिस को भेजा जाएगा।

उधर, कॉलेज ने मामले की जांच के लिए प्रिंसिपल समेत सीनियर टीचर की एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। साथ ही वॉर्डन को हॉस्टल से हटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या था पूरा मामला….

LNJP अस्पताल के अहिल्याबाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में B.SC नर्सिंग फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स वॉर्डन के साथ मंडी हाउस में एक इवेंट में गई थीं। यहां वार्डन ने देखा कि उसके बैग से 8000 रुपए गायब थे। उसे इन दोनों छात्राओं पर चोरी का शक हुआ।

वहां से लौटकर वॉर्डन ने दूसरी स्टूडेंट्स की मदद से दोनों छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली, लेकिन उनके पास से कोई पैसा नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे छात्राओं के उत्पीड़न और कपड़े उतारने की घटना से जुड़ी एक PCR कॉल पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद स्टूडेंट्स के परिजन हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत वॉर्डन की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के परिजनों ने आईपी एस्टेट पुलिस थाने में लड़कियों के कपड़े उतारे जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने IPC 354 के तहत एक जीरो FIR दर्ज की है। बाद में इसे तिलक मार्ग पुलिस को स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close