Shardiya Navratri 2025: अगर भूल से भी नहीं लाए ये 10 चीजें तो घर में बढ़ेगा क्लेश और धन की बरकत होगी खत्म!

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व हर साल की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार साल 2025 में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि रहेगी।
इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इन नौ दिनों में की गई भक्ति और शुभ कार्य साधक के जीवन की सारी परेशानियां दूर कर देते हैं।
लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि में कुछ खास चीजें घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ये वस्तुएं न केवल मां दुर्गा को प्रसन्न करती हैं बल्कि घर-परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और धन की वृद्धि भी करती हैं।
Shardiya Navratri 2025:नवरात्रि में जरूर लाएँ ये 10 शुभ चीजें
-
सोना-चांदी या पीतल की देवी-देवताओं की मूर्ति – मां दुर्गा और भगवान की कृपा पाने के लिए।
-
संपत्ति या वाहन की खरीदारी – नया घर, जमीन या गाड़ी लेना शुभ।
-
नए बर्तन और फर्नीचर – घर की समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए।
-
श्रृंगार का सामान और नए कपड़े – मां दुर्गा के पूजन और परिवार की उन्नति हेतु।
-
पीपल का पौधा – घर में शांति और सुख का संचार करता है।
-
बरगद का पौधा – परिवार के दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक।
-
तुलसी का पौधा – धार्मिक मान्यता के अनुसार रोगों और दोषों को दूर करता है।
-
अशोक का पौधा – गृह क्लेश और मानसिक तनाव दूर करता है।
-
कमल और केला का पौधा – लक्ष्मी और विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए।
-
नीम या बेल का पौधा – सेहत और रोगों से रक्षा के लिए बेहद शुभ।
Shardiya Navratri 2025
शारदीय नवरात्रि में इन 10 चीजों की खरीददारी को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति इन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाता है तो मां दुर्गा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वहीं इन वस्तुओं को नजरअंदाज करने से घर में नकारात्मकता, क्लेश और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।






