झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री की भाजपा विधायकों के साथ चाय पर चर्चा, तस्वीर ने बढ़ायी राजनीतिक सरगर्मियां, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Amidst the Rajya Sabha elections in Jharkhand, the Chief Minister held a 'discussion over tea' with BJP MLAs; the photograph has intensified political activity and is going viral on social media.

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच विधानसभा परिसर से राजनीतिक सौहार्द की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। राजनीति में आमतौर पर एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले करने वाले नेताओं के बीच इस बार अलग ही माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा कैंटीन में भाजपा विधायकों के साथ चाय पर चर्चा करते नजर आए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजेपी विधायकों के साथ दिखे मुख्यमंत्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा विधायक नवीन जायसवाल और भाजपा नेता भानु प्रताप शाही के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सभी नेता एक साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव केबीच आयी इस तस्वीर ने कुछ देर के लिए राजनीतिक हलचलें तेज कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक मतभेदों से इतर दिखी आत्मीयता

राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और आरोप-प्रत्यारोप के माहौल से अलग इस मुलाकात में नेताओं के बीच सहजता और सौहार्द देखने को मिला। बातचीत के दौरान सभी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। विधानसभा कैंटीन में हुई यह अनौपचारिक मुलाकात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यसभा चुनाव के बीच वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में गतिविधियां तेज हैं और क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

 

दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार

राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणब झा शामिल हैं।विधानसभा परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close