शिबू सोरेन : छोटे बेटे बसंत सोरेन देंगे मुखाग्नि, दोपहर 12 बजे पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल..

Shibu Soren: Younger son Basant Soren will perform the last rites, last rites will be performed at the ancestral village at 12 noon, many big leaders including Rahul Gandhi will be present.

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कल पंचतत्व में विलीन हो जायेंगे। उनका पार्थिव शरीर देर शाम दिल्ली से रांची लाया गया। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से सीधे मोराबादी आवास पहुंचा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल यानी मंगलवार को रामगढ़ के नेमरा गांव में दोपहर 12 बजे शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें मुखाग्नि देंगे।दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने कल सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 81 साल के थे। उनके अंतिम संस्कार में देश भर के नेता पहुंचेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे। राष्ट्रपति और PM मोदी ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, मीसा भारती, मनोज झा और RJD के कई नेताओं ने भी अस्पताल में परिवार से मुलाकात की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बायीं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

 

शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लोगों का तांता दिशोम गुरु के अंतिम दर्शन के लिए लगा हुआ है।

Related Articles

close