रहस्यमयी मौत से हडकंप: एक ही दिन में तीन लोगों की अचानक हो गयी मौत, दो की हालत गंभीर, डरे ग्रामीणों ने चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार

बक्सर। रहस्यमयी तरीके से एक ही दिन में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गयी। दो की हालत नाजुक है। ये मौत कैसे हुई, क्यों हुई, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है। इधर ग्रामीणों ने चुपके-चुपके दाहसंस्कार भी कर दिया है। इधर मौत की खबर से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बक्सर जिले के मनकी गांव की है. जहां एक ही दिन में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। दो युवक की हालत गंभीर है, जिसे पटना रेफर किया गया है।

इधर घटना की सूचना पर डीएम और एसपी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी सुधीर चौधरी उम्र 30 साल के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को शत्रुधन साह उम्र 50 साल की भी मौत हो गई। इसके बाद गुरुवार को सतेंद्र चौधरी की मौत हो गई। जबकि दो लोग हरेंद्र सिंह उर्फ काली यादव उम्र 40 साल और दामोदर यादव को पटना रेफर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर प्रशासन का कहना है कि संदेहास्पद स्थिति में तीन लोगों की मौत हुई है और फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। हालांकि तीनों का दाह संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के कर दिया गया है। हालांक प्रशासन अपने स्तर से जांच में जुटी है। वहीं दो गंभीर युवकों के तबीयत ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि पुलिस उनसे पूछताछ कर सके। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close