अमिताभ बच्चन की बातों से दुकानदार काफी नाराज, दर्ज करायी शिकायत, जानिये क्या कह गये बिग बी, जिससे भड़का दुकानदारों का गुस्सा

मुंबई। एक ऐड ने बिग बी की मुश्किलें बढ़ा दी है। ‘ये दुकान पर नहीं मिलने वाला…’, एक ऐड में अमिताभ बच्चन को ये लाइन कहना महंगा पड़ गया है। उनसे जवाब मांगा गया है, उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई गई है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन्होंने जनता से झूठ बोला है, उनके बीच भ्रम फैलाया है. इस ऐड की जमकर आलोचना की जा रही है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज सेल’ के प्रमोशन का विज्ञापन किया है। अब इस विज्ञापन को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। विज्ञापन में कहा गया है कि जिस कीमत पर फ्लिपकार्ट मोबाइल दे सकता है, उस कीमत पर ऑफलाइन स्टोर के व्यापारी नहीं दे सकते। यह सरकार के भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश के नियमों के खिलाफ है। फ्लिपकार्ट पर ‘बिग बिलियन डेज सेल’ 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। यह सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्मार्टफोन रिटेलर्स का आरोप है कि फ्लिपकार्ट के लेटेस्ट ऐड में अमिताभ बच्चन कहते दिख रहे हैं कि इस सेल में ऐसे ऑफर्स मिलेंगे, जो रिटेल स्टोर्स पर अवेलेबल नहीं हैं। स्मार्टफोन रिटेलर्स ने आरोप लगाया है कि यह ऐड खरीदारों को गुमराह कर रहा है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने इस मुद्दे पर स्मार्टफोन ब्रांड्स को एक लेटर लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close