“का बा” सीजन-2 गाकर मुश्किल में गायिका नेहा सिंह राठौर… पुलिस ने 7 सवालों के सात दिन में मांगे जवाब….नेहा ने ट्वीट कर…

लखनऊ। गायिका नेहा सिंह राठौर मुश्किलों में घिर गयी है। “का बा” सीजन टू के गाने पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गयी है। यूपी पुलिस ने गायिका को नोटिस थमाया और जवाब मांगा है। ‘यूपी में का बा’ फेम लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर मंगलवार रात को यूपी पुलिस ने जाकर एक नोटिस थमाया है। नोटिस में आरोप है कि उन्होंने ‘का बा सीजन-2’ वीडियो के जरिये समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है।

कानपुर के अग्निकांड को मुद्दा बनाते हुए नेहा ने ये गाना गाया था। इस नोटिस में उनसे सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किए जाने की बात नोटिस में कही गई है. मंगलवार शाम को नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर अकांउट और यू-ट्यूब चैनल पर इस नोटिस को दिए जाने का वीडियो शेयर किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में नेहा सिंह पुलिसकर्मियों से कहती हुई नजर आ रही हैं कि “कौन इतना परेशान करवा रहा है आपको?”. सवाल का जवाब देते हुए पुलिसकर्मी कहते हैं कि आप परेशान कर रही हैं, हम कहां परेशान कर रहे हैं”. फिर कुछ चर्चा करने के बाद नेहा सिंह राठौर पुलिसकर्मी के दिए नोटिस की कॉपी मिलने का साइन कर देती हैं.

यह लिखा है नोटिस में…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको अवगत कराना है कि डिजिटल साधन के माध्यमों के द्वारा एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जो प्रथम दृष्टया आपका प्रतीत होता है. जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं… ‘यूपी में का बा’ उक्त प्रसारित वीडियो के संबंध में आपसे अपेक्षा है कि आप निम्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करें…
1- क्या आप क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं.
2- यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore ‘यूपी में का बा Season 2’ शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया गया था अथवा नहीं.
3- क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं अथवा नहीं. यदि हैं, तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं.
4- वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं.
5- यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तथा आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं.
6- यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं।
7- उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं।

Related Articles

close