साहब! पति को भले मत ढूंढो, हम भैसिया जरूर ढूंढ दो, अजीबो गरीब फरियाद लेकर पहुंची महिला, सुनकर पुलिस का भी माथा चकराया

नोएडा। साहब! पति मिले ना मिले…भैसिया जरूर तलाश दो!!! पहले भैस और पति दोनों की गुमशुदगी की शिकायत लेकर थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस के सामने अजीबो गरीब फरियाद लगायी है।

मामला नोएडा के दनकौर स्थित धनोरी गांव का है। दरअसल कोतवाली क्षेत्र के धनोरी गांव की महिला कोतवाली थाने पहुंचकर अपने पति और एक भैंसे को तलाशने की गुहार लगाई है। धनोरी गांव की रहने वाली सुमन ने बताया कि उसका पति ओमबीर मंगलवार को पशुओं को देखने के लिए बथान में गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो पति को देखने घेर में पहुंची। महिला का कहना है कि दोनों का किसी ने अपहरण कर लिया है। दोनों का पता नहीं चल पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला का कहना है कि पति मिले या न मिले, लेकिन भैंसे की तलाश जरूर कर दो। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घेर में पति और एक भैंसा नहीं मिला। कई स्थानों पर भैंसे व पति की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची व कहा कि उसके पति व भैंसे का किसी ने अपहरण कर लिया है।महिला ने कहा कि साहब पति को भले ही मत ढूंढो, लेकिन भैंसे की तलाश जरूर कर दो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close