सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित….कांग्रेस प्रवक्ता ने दी जानकारी

नयी दिल्ली 2 जून। दिल्ली में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजेटिव हो गयी है। पिछले दिनों वो उदयपुर में कांग्रेस के संकल्प शिविर में भाग लेने गयी थी। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी है।

आपको बता दें कि कल ही ईडी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल को 8 जून को उपस्थित होने के लिए कहा गया था। नोटिस मिलने के अगले ही दिन सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रणदीप सूरजेवाला ने ये भी कहा है कि सोनिया गांदी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली है, उनमें से भी कई लोग संक्रमित मिले हैं। सोनिया गांधी को कल शाम बुखार आया था, जिसके बाद कोविड के रैपिड टेस्ट में वो पाजेटिव आयी है। सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

खबरें अभी-अभी आयी है… खबर को अपडेट किया जा रहा है। खबरों पर बने रहने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close