झारखंड में सूचना आयुक्त नियुक्ति पर तेजी…हाईकोर्ट में सुनवाई…राजभवन को भेजे गए नाम…, जल्द होगा बड़ा ऐलान

संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में

रांची। झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े संवैधानिक पदों को भरने की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया कि 25 मार्च को चयन समिति की बैठक हो चुकी है और उसमें लिए गए फैसलों की जानकारी जल्द अदालत के समक्ष रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के राज्य से बाहर होने के कारण औपचारिक प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में है।

हाईकोर्ट में एक साथ कई याचिकाओं पर सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ी अवमानना याचिका समेत अन्य जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अगली तारीख 13 अप्रैल तय की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच नामों की सूची राजभवन को भेजी गई

राज्य सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए पांच नामों का पैनल तैयार कर मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया है। इस सूची में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, धर्मवीर सिन्हा, रांची विश्वविद्यालय से जुड़े तनुज खत्री, कांग्रेस नेता अमूल्य नीरज खलखो और भाजपा प्रवक्ता शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं। अब इन पर राज्यपाल की स्वीकृति का इंतजार है।

चयन समिति ने किया अंतिम फैसला

यह सूची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच हुई बैठक के बाद चयन समिति द्वारा तय की गई है। सरकार का कहना है कि जल्द ही नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देरी को लेकर उठे सवाल

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी सिंह और अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने पक्ष रखा। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हुई देरी पर सवाल उठाए और जल्द निर्णय की मांग की।

अब नजर राज्यपाल की मंजूरी पर

पूरी प्रक्रिया अब राजभवन की स्वीकृति पर निर्भर है। मंजूरी मिलते ही सूचना आयोग में नियुक्तियां पूरी होने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close