झारखंड: भाजपा के विजय जुलूस पर पथराव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया एक्शन, भाजपा ने कांग्रेस को हराकर…

Jharkhand: Stone pelting on BJP's victory procession, police reached the spot and took action, BJP defeated Congress...

Jharkhand News: चुनाव में जीत के जश्न के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। भाजपा के विजय जुलूस पर पथराव हुआ है। दरअसल हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी का विजय जुलूस निकला था। उस जुलूस पर पथराव की सूचना है। बादम राजा किला के पास पथराव की खबर है।

जानकारी मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार जुलूस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला जा रहा था. उस वक्त रोशन लाल चौधरी घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर बस स्टैंड के पास थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बड़कागांव पुलिस को जैसे ही बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी के विजय जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली, वैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शांति व्यवस्था कायम की. फिलहाल स्थिति काबू में है।

जानकारी के मुताबिक विजय जुलूस में साउंड बॉक्सवाली गाड़ी आगे चल रही थी. इसी दौरान बादम राजा किला के विवाद हो गया. इससे लोग आक्रोशित हो गए। थोड़ी देर के लिए मामला शांत हो गया था, परंतु शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close