अजब गजब लव स्टोरी : सास को हुआ दामाद से प्यार… ससुर को यूं चकमा देकर हो गए दोनो फरार….

राजस्थान : जीजा और साली के बीच का प्यार तो सुना था अब सास और दामाद के बीच में प्यार और फरार हो जाने की घटना सामने आई है। घटना राजस्थान के सिरोही जिले की हैं। जहां दामाद और सास के बीच पहले प्यार हुआ और दोनों का प्यार इतना परवान पर चढ़ा की दोनो एक साथ जिंदगी गुजारने का मन बना लिया। और फिर क्या था…… एक दिन की बात है, ससुर को पहले शराब पिलाकर बेसुध कर दिया और फिर सास को लेकर फरार हो गया। घटना सिरोही जिले के अनादरा थाने इलाके का हैं।

बताया जा रहा है कि सियाकरा गांव में एक सास को दामाद से ही प्यार हो गया। बेटी की पति से ही महिला का अवैध संबंध बन गया 40 साल की सास 27 साल के दमाद से शादी करना चाहती थी। दोनों ने घर से फरार होने की योजना बना ली और और 30 दिसंबर को परिवार की आंखों में धूल झोंक कर दोनों फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित व्यक्ति ने कहा है कि उसकी बेटी की शादी मामावली निवासी नारायण जोगी के साथ की थी। शादी के बाद बेटी और दामाद का घर आना जाना लगा रहता था 30 दिसंबर को दामाद अकेले घर आए तो उनके साथ पार्टी की थी इस दौरान दामाद ने उसे काफी शराब पिला दिया था। वह काफी नशे में हो गया तो जाकर सो गया। बाद में नींद खुली तो पत्नी और दामाद घर से गायब मिले।

थाना प्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। चारों बच्चे शादीशुदा हैं। दमाद भी तीन बच्चों का पिता था। दामाद सास के अलावा अपनी एक बेटी को भी साथ ले गया है। इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close