छात्र-छात्राओं ने किया कला और संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन..शक्ति पूजा के रहस्य में ज्ञान की पूजा का महत्व पर हुई चर्चा..…

जमशेदपुर डीबीएमएस कॉलेज में छात्र-छात्राओं की तरफ से संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमशेदपुर की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओ ने दुर्गा पूजा से संदर्भित कला का प्रदर्शन किया। छात्र- छात्राओं ने समारोह के आरंभ में संगीत के द्वारा समारोह का आरंभ किया! जिसमें अमृता चौधरी, संगीत शिक्षिका , निकिता, सोनिमा, संध्या, प्रीति संख , कंचन , सुष्मिता दत्ता , अन्नू सोनी , शालिनी ,रायमुनी ,सुनीता , मेघा , निधि कुमारी ,जूही , ज्योति गोप और हीना ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

श्री राम की शक्ति पूजा और मां दुर्गा स्तुति से आरंभ होकर अशोक वाटिका में सीता का श्री राम का स्मरण, रावण का श्री राम को एक बनवासी कह कर अपेक्षा करना, हनुमान जी के द्वारा सीता जी को मुंद्रिका प्रदान करना, मेघनाथ तथा लक्ष्मण का युद्ध और अंततः श्री राम के हाथों रावण का अंत होना बहुत ही सुंदर तरीके से छात्र- छात्राओं ने अभिनय के द्वारा प्रस्तुत किया। श्री राम के द्वारा अपने अनुज लक्ष्मण को रावण से अंततः ज्ञान प्राप्त करने की अनुशंसा और वह भी ज्ञान प्राप्त करने का उचित तरीका भी निर्देशित करना आज के छात्र- छात्राओं के लिए परिस्थिति में ज्ञान का बोध कराता है। इस नाटिका में निकिता, पूजा पात्र , अनिमा , ऋत्विक , गीता , निर्मला, सुबर्ना और अनुपमा ने भाग लिया।

डीएलएड की छात्र छात्र -छात्राओं के द्वारा डांडिया के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रियंका महेश्वरी, लवली कुमारी, सुरूपा साहा , तरनजीत कौर , डी.प्रतिमा , रश्मि मुर्मू ने भाग लिया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के द्वारा मां दुर्गा का गीत में मोइत्री विश्वास , श्वेता शरण , मंदिरा सेन , प्रियंका कुमारी ठाकुर , अंकिता चकलादर और नृत्य में प्रियंका कुमारी , सुदीप्ता रानी , अल्का कुमारी , श्वेता साबू ने प्रदर्शन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा दुर्गोत्सव के उपलक्ष में नृत्य बहुत ही श्रोताओं और दर्शकों को मोहित कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि बी चंद्रशेखर चेयर पर्सन फाइनेंस डीबीएमएस ट्रस्ट सह डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे अंदर मन,मित्र और शत्रु दोनों ही रूप में मौजूद है। यह हमारे ऊपर है कि हम अपने मन को सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं तो वह मित्र होता है और यदि मन को नकारात्मक दिशा में ले जाते हैं तो उस क्षण मन हमारा शत्रु बन जाता है। हमें निर्णय लेना चाहिए हमें अपने मन को सकारात्मक दिशा में ले जाना चाहिए जिससे कि हम सत्य के मार्ग पर चल सकें।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह के अंत में डॉक्टर जूही समर्पित प्राचार्य डीपीएस कॉलेज ने सभी छात्र -छात्राओं को जिन्होंने आज के अभिनय गीत और नृत्य में अपना कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रबंधन के सदस्यों को शिक्षक शिक्षिकाओं तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को भी उन्होंने अपना आभार व्यक्त किया। इस समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं ,प्रबंधन के सभी सदस्य श्रीप्रिया धर्मराजन सचिव डीबीएमएस कॉलेज, संयुक्त सचिवतमिलसेल्वी बालाकृष्णन, प्रबंधन के सदस्य गीता नटराजन, उप प्राचार्य डॉ.मोनिका उप्पल के साथ ही अभिजीत डे, जूलियन अंथोनी ,वीरेंद्र पांडे, सुदीप प्रमाणिक, जूली, सुजाता,वंदना और सुनीता का सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close