समर स्पेशल ट्रेनों का एलान : रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों के लिए दी खुशखबरी…जानें ट्रेनों के रूट…समय और टिकट बुकिंग की जानकारी

Announcement of summer special trains: Railways gave good news for passengers in summer... Know the routes of trains... timings and ticket booking information

राजधानी रांची से बहुत जल्द दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन सेवा को शुरू किया जाएगा. मालूम हो की हाल ही में दो जोड़ी ट्रेन की सेवा शुरू होने के बाद रेलवे ने एक और ट्रेन दी है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची – नई दिल्ली, रांची समर स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावे ट्रेन संख्या 02877 रांची – नई दिल्ली समर स्पेशल चार अप्रैल से 29 जून तक हर शुक्रवार को रांची से चलेगी. बता दें कि कुल 13 ट्रिप ट्रेनों का परिचालन होगा.

जबकि ट्रेन 02878 नई दिल्ली – रांची समर स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी.  कुल 13 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेनों के परिचालन का क्या होगा टाइमिंग?

ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मुरी आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, बरकाकाना आगमन 02:40 बजे प्रस्थान 02:45 बजे, गढ़वा रोड आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, प्रयागराज आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:30 बजे, कानपुर आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं नई दिल्ली आगमन रविवार 03:00 बजे होगा.

वापसी का क्या होगा समय?

जानकारी के अनुसार समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से रविवार 4 बजे प्रस्थान करेगी. कानपुर आगमन 9:50 बजे प्रस्थान 10:00 बजे,प्रयागराज आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे,दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 17:00 बजे ,गढ़वा रोड आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे,बरकाकाना आगमन 2:20 बजे प्रस्थान 2:25 बजे, मुरी आगमन 03:33 बजे प्रस्थान 03:35 बजे और रांची आगमन सोमवार 05:00 बजे होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close