झारखंड : बोकारो मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया आत्मसमर्पण

Female Naxalite Sunita Murmu involved in Bokaro encounter surrendered

बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ मुठभेड़ में शामिल प्रितिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की महिला ने सरेंडर कर दिया है. नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लिलमुनि मुर्मू ने सोमवार को एसपी मनोज स्वार्गीयारी और सीआरपीएफ कमांडेट के समझ आत्मसमर्पण किया.

21 अप्रैल को हुआ था मुठभेड़

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को ऑपरेसन डाकाबेड़ा के तहत लुगू पहाड़ की तलहटी पर हुए मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक सहित आठ हार्डकोर माओवादियों को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया था.  हालांकि 8 से 10 नक्सली मौके पर फरार हो गए थे.

मालूम हो कि बोकारो मुठभेड़ के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा था कि ऑपरेशन डाकाबेड़ा के तहत भागे नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान जारी रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुनीता सरेंडर करने खुद SP दफ्तर पहुंची

कहा जा रहा है कि पुलिस के दहशत और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण पॉलिसी से प्रभावित होकर ही सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने खुद को सरेंडर किया है. मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता मुर्मू खुद चलकर एसपी कार्यालय पहुंची थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सुनीता मुर्मू ने साल 2017 में एक महिला के साथ जंगल गई थी और नक्सली बन गई थी. शुरू वह दस्ते में खाना बनाती थी. फिर बाद से संतरी ड्यूटी और बाकी अन्य काम करती थी.

Related Articles

close