अंधविश्वास सिर चढ़कर बोल रहा, निगल गया आठ माह की गर्भवती महिला, बच्चे की ऐसी हालत…!

देहरादून: बागेश्वर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है.यहां अंधविश्वास के कारण एक आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला का नाम कोमल था, और वह 28 साल की थी. कोमल के पति दीवान सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कोमल को सिर में तेज दर्द हुआ, और वह अचानक बेहोश हो गई. घरवाले उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए. अस्पताल में लेबर रूम में जांच के दौरान कोमल की मौत हो गई, साथ ही उसके गर्भ में पल रहा शिशु भी मृत पाया गया.

दरअसल कोमल को जब दर्द होता था तो परिवार वाले उसे दैवीय पीड़ा का शिकार बताते हुए उसे बाबाओं के पास ले जाते थे. स्थानीय अंधविश्वास के कारण महिला की जान चली गई.स्थानीय लोगों की माने तो जब-जब महिला को दर्द का एहसास होता था तो परिवार वाले उसे डाक्टर के पास ना ले जाकर हकीम और बाबाओं के पास ले जाते थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंधविश्वास के कारण महिला की गई जान

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कोमल का बीपी और शुगर दोनों ही बहुत बढ़े हुए थे. उसका शुगर 400 था, जो बहुत ज्यादा था. जब वह अस्पताल पहुंची, तब वह पूरी तरह से बेहोश थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

मामले की जांच शुरू

कोमल के पति दीवान सिंह कत्यूर बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं और वे हल्द्वानी के भगवानपुर क्षेत्र के निवासी हैं. मृतका की पहले एक पांच साल की बेटी है और वह इस समय आठ माह की गर्भवती थी. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close