ASI घूस लेते गिरफ्तार: 50 हजार रुपये घूस लेते चौकी प्रभारी को ACB ने किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये मांग रहा था रिश्वत

ACB arrested ASI for taking bribe: ASI नंदभंवर सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एएसआई ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के एवज में परिवादी से एक लाख की रिश्वत मांगी थी। पहले वह 50 हजार ले चुका था, इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था। मामला राजस्थान के जयपुर का है, जहां नाका मदार चौकी प्रभारी को 50000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवादी को शक था कि एएसआई आरोपियों से भी सुविधा शुल्क वसूल रहा है। जानकारी के मुताबिक ASI नंद भवर सिंह को परिवादी ने पहले भी 50 हजार रुपये दिये गए थे, इसके बाद गुरुवार (4 जुलाई) को 50 हजार रुपये और डिमांड की जा रही थी। एसीबी की टीम ने ASI नंद भवर सिंह को ट्रैप कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवादी ने जयपुर एसीबी मुख्यालय पर आकर एक लिखित शिकायत दी थी. जिसमें थाने के नाका मदार पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई नंद भंवर द्वारा धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के साथ अन्य धाराएं जोड़ने की एवज में 1 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवादी की शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी जयपुर की टीम ने आज पुलिस चौकी पर जाल बिछाया जहां परिवादी से रिश्वतखोर एएसआई नंद भंवर द्वारा 50000 रुपये की राशि लेते हुए ACB की टीम ने धर दबोचा। फिलहाल एसीबी के द्वारा ट्रैप की कार्रवाई में पड़ताल जारी है।

ACB की अन्य टीम द्वारा रिश्वतखोर एएसआई के मकान और अन्य ठिकानों की भी पड़ताल और जांच की जा रही है. पड़ताल के बाद आरोपी नंद भंवर सिंह को न्यायालय में पेश किया गया है। आपको बता दें कि एसीबी की टीम लगातार एक्शन में है, पिछले एक सप्ताह में कई रिश्वतखोरों को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Related Articles

close