Health Tips: साइलेंट किलर है यह बीमारी, रोजाना इसके वजह से होती है 2500 लोगों की मौत, जानें इसके 5 लक्षण

Health Tips: विश्व स्वास्थ्य संगठन नें बताया की हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जिसके वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहते हैं और हर साल दुनिया भर में 75 लाख लोगों की मौत इसके वजह से होती है।

कुल मौतो में हाइपरटेंशन की वजह से होने वाली मौत का परसेंट 12.8% है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है और इसकी वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इससे बचने के लिए डॉक्टर हर महीने जांच करने की सलाह देते हैं और इसके साथ ही नीचे बताए गए लक्षणों को देखकर भी आप इस बीमारी को पता लगा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह के लक्षणों को न करें नजरअंदाज (Health Tips)

कहा जाता है कि सुबह का ब्लड प्रेशर आपके दिल के पूरे स्वस्थ होने की जानकारी देता है। हाई ब्लड प्रेशर पूरे दिन स्वाभाविक रूप से उतार-चढ़ाव करता रहता है हालांकि बीपी का सुबह के समय हाई होना चिंता का कारण होता है। इसलिए अगर आपको थोड़ा सा भी शक हो तो बीपी जरूर चेक कर लेना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए घातक हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह का चक्कर आना

जागने पर चक्कर आना कभी-कभी रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है। नींद लेने के बावजूद सुबह चक्कर आना अच्छा संकेत नहीं है, आप इसे नजरअंदाज न करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह लगातार सिरदर्द होना

हाई ब्लड प्रेशर आपकी रक्त वाहिकाओं पर दबाव डाल सकता है, जिससे जागने पर सिरदर्द हो सकता है। इस लक्षण को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए।

नाक से खून बहना

आपकी नाक में नाजुक रक्त वाहिकाएं बढ़े हुए दबाव के कारण फट सकती हैं, जिससे अचानक नाक से खून बह सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

लगातार थकान

सुबह में लगातार थकान महसूस होना उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है जो आपके ऊर्जा स्तर को प्रभावित करता है। अगर आपको अक्सर ऐसा होता है तो अस्पताल जाने में देर न करें।

बेचैनी होना

सुबह में आराम करने में कठिनाई या चिड़चाप महसूस होना सुबह के उच्च रक्तचाप से जुड़ा हो सकता है। रातभर अच्छी नींद लेने के बाद भी ऐसा महसूस होना अच्छी बात नहीं है।

Related Articles

close