अगर आप भी चाहते हैं रेशमी से बाल तो आज ही घर पर बनाएं ये जेल कंडीशनर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर लड़की का सपना होता है कि उसके बाल इतने सिल्की और शाइनी हों कि उसको देखकर लगे कि इसने बालों में स्मूथनिंग कराई है. हालांकि, आजकल इतनी धूल-मिट्टी और पसीना में हर किसी के बाल खराब और रफ होने लगे हैं. बहरहाल इन सब चीजों से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं. कोई बालों में कंडीशनर लगाता है तो कोई फेस मास्क और ऐसे ही अपने बालों को खूबसूरत बनाते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मार्केट में मिलने वाले कंडीशनर बालों को सही तो कर देते हैं लेकिन इसमें जो केमिकल होता है वो बालों को नुकसान पहुंचाता है. जिससे बालों की कंडीशन खराब होने लगती हैं. अब हम आपको एक नैचुरल कंडीशनर के बारे में बताते हैं जिसको आप अपने बालों परर अप्लाई कर सकते हैं. इस कंडीशनर से आपके बाल बहुत मुलायम हो जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवश्यक सामग्री:

चिया सीड्स: 2 चम्मच

पानी: 3 कप

एलोवेरा जेल: 3 चम्मच

नारियल का तेल: 1 चम्मच

बनाने की विधि:

1. एक पैन में पानी और चिया सीड्स डालें और इसे अच्छे से उबालें.

2. जब पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाए और जेल जैसी स्थिरता बन जाए, तब गैस बंद कर दें.

3. चिया सीड्स वाले पानी को छानकर एक बड़े बाउल में निकाल लें.

4. अब इसमें एलोवेरा जेल और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.

बस, तैयार है आपका नैचुरल कंडीशनर, जो आपके बालों को मुलायम और चमकदार बना देगा! इस कंडीशनर का नियमित उपयोग करें और अपने बालों को नेचुरल तरीके से निखारें. इस कंडीशनर को लगाकर आपके बाल भी नहीं झड़ेंगे और साथ ही आपके बाल मुलायम हो जाएंगें.

Related Articles

close