Places To Visit In Monsoon: मन हो जाएगा एकदम फ्रेश!…बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये 5 जगहें

Places To Visit In Monsoon: इन दिनों दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम काफी सुहावना हो गया है. इस मौसम में घूमने का अलग ही मजा होता है. खासतौर पर जो लोग पहले से ही घूमने का शौक रखते हैं उनके लिए तो यह मौसम बेस्ट है. इस मौसम में ज्यादातर लोग हरियाली वाली और नेचर से जुड़ी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. अपने पार्टनर और दोस्त के साथ ऐसी जगहों पर जाकर मौसम का आनंद लेते हैं.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं. यहां आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताएंगे जो बारिश के मौसम में जरूर घूमने जाना चाहिए. आइए जानते हैं दिल्ली में स्थित इन जगहों के बारे में.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हौस-खास विलेज

बारिश के मौसम में दिल्ली में कहीं घूमना है तो हौज खास विलेज बेस्ट जगहों में से एक है. आप अपने पार्टनर और दोस्त के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए यहां घूमने जा सकते हैं. बारिश होने की वजह से हौज खास विलेज में गार्डन और झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोधी गार्डन

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो लोधी गार्डन के बारे में तो पता होगा. बारिश के मौसम में आपको हरियाली और खूबसूरत फूल देखने को मिलेंगे. बारिश के मौसम में लोधी गार्डन का नजारा बेहद सुंदर लगता है. जिन लोगों को फोटो लेने का शौक है उनके लिए लोधी गार्डन बेस्ट जगहों में से एक है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराना किला

बारिश के मौसम में पुराना किला भी सुंदर नजर आता है. पुराना किला ,प्रगति मैदान के पास स्थित है. बारिश के मौसम में यहां आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी. अगर अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ शांति में कुछ पल बिताना चाहते हैं तो यहां घूमने जा सकते हैं.

सुंदर नर्सरी

बारिश के मौसम में सुंदर नर्सरी नहीं देखा तो क्या देखा. यहां आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं. इसके अलावा सुंदर नर्सरी में कई कैफे, रेस्तरां मौजूद हैं जहां स्वादिष्ट खाने के साथ बारिश का आनंद लें सकते हैं.

लाल किला

अगर आप बारिश के मौसम में अपने दोस्तो के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लाल किला घूमने जा सकते हैं. बारिश के मौसम में आपको हरियाली के नजारे देखने को मिल सकते हैं.

Related Articles

close