महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा… छेड़छाड़ भी की, खिड़की में फंसा था हाथ

नयी दिल्ली: दिल्ली में कार से घसीटे जाने का एक और मामला सामने आया है। इस बार दिल्ली महिला आयोग की मुखिया स्वाति मालीवाल को कार ने घसीटा है। गनीमत यह रही कि वह इस घटना में बाल-बाल बच गईं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नशे में धुत कार ड्राइवर ने उनसे छेड़छाड़ भी की है।
स्वाती मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। बुधवार-गुरुवार की देर रात एक कार ड्राइवर ने स्वाती मालीवाल को कार से लगभग 10-15 मीटर घसीट दिया। यह घटना दिल्ली के AIIMS (Delhi AIIMS) के पास हुई है। पुलिस ने बताया है कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि रात के लगभग 3 बजकर 11 मिनट पर स्वाति मालीवाल अपनी टीम के साथ AIIMS के गेट नंबर दो पर मौजूद थीं। एक कार ड्राइवर ने स्वाति मालीवाल को अपनी कार में बैठने को कहा। इस पर स्वाति मालीवाल उसे डांटने लगी. अचानक उसने अपनी कार का शीशा बंद कर दिया और स्वाति का हाथ उसकी कार के शीशे में फंस गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे विडियो ….

Related Articles

close