झारखंड में स्वाइन फ्लू : चार स्वाइन फ्लू मरीज मिलने से मचा हड़कंप… स्वास्थ्य विभाग हुआ मुस्तैद….इन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी

रांची: कोरोना के साथ-साथ झारखंड में अब स्वाइन फ्लू की भी दस्तक हो गयी है। राज्य में आज चार स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। झारखंड के तीन जिले रांची, बोकारो और गिरिडीह में ये चार मामले सामने आये हैं। एनएचएम के अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित मरीजों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया, क्योंकि N1H1 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कुल 5 संक्रमितों को भर्ती किया गया था, जिसमें से 2 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि तीन का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर रिम्स को तैयार रहने को कहा गया है, जिसके बाद रिम्स प्रशासन ने आइसाेलेशन वार्ड में 15 बेड आरक्षित रखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों ने कहा है कि तीन से चार दिन तक मौसमी बीमारी में राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हालांकि, सूकरों में फैली अफ्रीकन स्वाइन फ्लू और N1H1 में कोई समानता नहीं है. ऐसे में सूकरों की मौत को लेकर ज्यादा भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close