प्यार पर तालिबानी सजा: शादीशुदा महिला से था प्रेम प्रसंग, परिजनों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर पेशाब पिलाई, आधी मूंछ और बाल काटे

उज्जैन। शादी शुदा महिला के प्यार करने पर प्रेमी को तालिबानी सजा मिली। पहले बेदम पिटाई गयी, फिर आधे सर के बाल और मूंछ काटे और फिर जूते चप्पल की माला पहनाकर पेशाब पिलवाया गया। मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है, जहां मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक युवक के साथ बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसके सर के आधे बाल और आधी मूंछ काट दी गई। इतना ही नहीं उसे जूते-चप्पल की माला पहनाकर पेशाब तक पिलाया गया।

ये घटना बड़नगर तहसील के थाना भाट पचलाना के गांव गामड़ी की है। पीड़ित युवक थाना घट्टिया क्षेत्र के गांव भीलखेड़ी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक का अपने ही समाज की शादीशुदा एक महिला से प्रेम प्रसंग था जिसे लेकर वह राजस्थान चला गया था।महिला के ससुराल वालों ने अपने समाज के लोगों के साथ मिलकर युवक को जमकर पीटा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई, सिर मुंडवाया, आधी मूंछ काटी और पेशाब पिलाया. यह वायरल वीडियो चार-पांच दिन पहले का बताया जा रहा है. घटना के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बंजारा समाज के शादीशुदा युवक जितेंद्र सिंह को अपने ही समाज की दो बच्चों की मां से प्रेम हो गया. कुछ दिनों पहले दोनों राजस्थान भाग गए थे।

जब महिला के ससुराल वालों को उनके राजस्थान में रहने का पता चला तो दोनों वहां से पकड़कर भाटपचलाना लाया गया. इसके बाद दोनों को जमकर पीटा इतना ही नहीं प्रेमिका से भी युवक को चप्पलों से पिटवाया, जूते-चप्पलों की माला पहनाई. इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बोतल में भरकर पेशाब भी पिलाया. मौजूद लोगों ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close