टाटा मोटर्स के कर्मी ने सेना वाहनों के LIVE AXLE सहित सभी लक्ष्य पूरा करने के संकल्प के साथ मनाया पिकनिक

जमशेदपुर । टाटा मोटर्स में सेना के वाहनों में एक्सल का निर्माण करने वाले लाइव एक्सल डिपार्टमेंट का वार्षिक वनभोज हुरलुंग के नदी किनारे मनाया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन के डिपार्टमेंट कमिटी मेम्बर सैयद मनॉउर के नेतृत्व में टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत तोते, महामंत्री आर के सिंह, विभाग प्रमुख आशीष दास, पर्सनल विभाग के सुरेश शर्मा, परितोष भदौरिया, हिमाद्रि हजारिका सुभाष सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सलाहकार जम्मी भास्कर कोऑपरेटिव सोसायटी सदस्य अश्विनी तिवारी, सेफ्टी प्रमुख रामानुज ओझा, सुपरवाइजर बबलू साव, राजीव कुमार को बुके प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कमिटी मेम्बर शैयद मनोउर ने कहा की नववर्ष में लाइव एक्सल के अनुभवी कर्मचारी सेना के वाहनों के एक्सल उत्पादन के किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सयैद मनोउर, जम्मी भास्कर, अश्विनी तिवारी, अनूप चक्रवर्ती, आर के प्रसाद, एस के गांगुली, संजीव निरंजन, के के तिवारी, दत्ता, नागी, आर शर्मा , पी के दास, स्यामल, जे एन सिंह, श्याम, इंद्रपाल सिंह, अमित सिंह, नागु राव, एस के सिंह सहित कई कर्मचारी एवं नेता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close