Teacher News : शिक्षकों को मिल गया अब नया काम, घर-घर जाकर करेंगे ये ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

Teacher News: Teachers have now got a new job, they will do this duty by going door to door, order issued

Teacher News : शिक्षकों से जुड़ी एक नयी खबर है। शिक्षकों को अब आयुष्मान कार्ड बनाने का काम दिया गया है। इस संबंध में डीईओ की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद शिक्षकों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया जा रही है। बिहार के सारण जिले से ये आदेश जारी किया गया है, अन्य जिलों से भी इस तरह का आदेश जारी हो सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ की तरफ से जारी आदेश में जिले के कंप्युटर शिक्षकों को आयुष्मान कार्ड बनाने का जिम्मा दिया गया है। अलग-अलग प्रखंडों में कार्यरत कंप्युटर शिक्षकों को आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को आयुष्मान भारत के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंप्युटर शिक्षक आयुष्मान भारत के पोर्टल पर लाभुकों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनका आईडी बनायेंगे। 24 घंटे के भीतर शिक्षकों को इस नयी जिम्मेदारी से जुड़ना होगा। कंप्युटर शिक्षक घर-घर जायेंगे और आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्गत करने हेतु 26 मई से 28 मई तक चलने वाले विशेष अभियान में बनाया जाना है।प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना में लाभार्थी परिवारों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज होगा।

 

इस योजना में अब परिवार के नए सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है। अगर किसी लाभार्थी की शादी होती है, तो उसकी पत्नी का नाम पोर्टल पर एड कर गोल्ड कार्ड बनाया जाएगा।माता-पिता में से कोई एक भी आयुष्मान योजना का लाभार्थी है और उनके बच्चे का जन्म होता है, तो बच्चे को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

close