शिक्षक भर्ती: 20 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्तियां, प्राइमिरी और मिडिल स्कूल टीचर के लिए 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

भुवनेश्वर। झारखंड में अभी तो शिक्षक भर्ती पर ग्रहण मंडराया हुआ है, लेकिन झारखंड से सटे ओड़िशा में शिक्षकों की बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। 10 अक्टूबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के जरिये भर्तियां की जायेगी। प्राइमरी और अपर प्राइमरी सरकारी स्कूलों में जूनियर टीचर्स के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है।

विज्ञापन के मुताबिक के तहत 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाकर 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट की परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। फिर मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्युमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।

शैक्षणिक योग्यता
• कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 50% नंबरों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
• ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा-I भी पास होना जरूरी है।
• कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों को वेतन
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 25000 रुपए से लेकर 35400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 38 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से करें आवेदन
• ऑफिशियल वेबसाइट osepa.odisha.gov.in पर जाएं।
• होम पेज पर दिए गए जूनियर शिक्षक भर्ती 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
• अब डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
• डॉक्यूमेंट अपलोड करके सबमिट कर दें।

Related Articles

close