शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव… प्रदेश भर से शिक्षक जुटेंगे आज रांची में … ये है मांगें

रांची: मांगों पर मुखर शिक्षक संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कई बार के ज्ञापन के बाद भी मांगों पर अमल ना होते देख अब शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान किया है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने द्वितीय चरण में सांसद और विधायकों को मांगपत्र सौंपने का कार्यक्रम चलाया। तृतीय चरण में 19 नवंबर को रांची कूच कर मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना की स्वीकृति, छठे वेतनमान में एक जनवरी 2006 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए न्यूनतम आरंभिक वेतन की विसंगति का निराकरण, अंतर जिला स्थानांतरण नियमावली में संशोधन करते हुए एक बार गृह जिला में स्थानांतरण की सुविधा प्रदान करना एवं गैर शैक्षणिक एवं लिपिकीय कार्य बोझ से मुक्ति की मांग कर रहा है।

संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक राज्य सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, इसलिए अब मुख्यमंत्री का घेराव किया जायेगा और अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया जायेगा। इधर 19 नवंबर को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आहूत मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष नेहरू हेंब्रम ने धनबाद जिला के तमाम साथियों से आह्वान करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक घेराव में भाग लें और आंदोलन को सफल बनायें। शनिवार का दिन शिक्षक संघ के लिए ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close