शिक्षक बिना इजाजत नहीं छोड़ पायेंगे मुख्यालय…अवकाश स्वीकृति के लिए भी सख्त निर्देश…1 से 15 सितंबर तक होगा स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा

हजारीबाग। शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जार कर दिया है। डीईओ उपेंद्र नारायण ने प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों की बैठक में निर्देश दिया कि स्कूलों में स्वच्छता को लेकर बच्चों को जागरूक करने के साथ-साथ में स्कूलों में साफ सफाई को लेकर अभियान चलाया जाये। स्वच्छता अभियान 1 से 15 सितंबर तक चलेगा।

स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए स्कूलों में 15 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रम चलाये जाएंगे। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। डीइओ ने बैठक में प्रधानाध्यापकों एवं प्राचार्यो को सभी प्रकार के अवकाश के बारे में जानकारी देते हुए स्वीकृत या अस्वीकृत करने की स्थितियों के संबंध में निर्देश दिया। डीईओ ने सख्त निर्देश दिया कि वगैर अवकाश स्वीकृत कराये बिना मुख्यालय नही छोड़ने को कहा। अवकाश देने से पूर्व प्रधानाध्यापकों को सुनिश्चित करना होगा कि एक साथ कई शिक्षक अवकाश पर नही जाए। जिससे पठन-पाठन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करने को कहा। सभी शिक्षकों का अद्यतन सेवा पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया। शिक्षकों का बॉयोमेट्रिक हाजिरी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी अनदेखी करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। बॉयोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही वेतन की निकासी करने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close