एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी…यात्रियों की सांसे थमी..इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई रविवार की सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तकनीकी खराबी की खबर सुनते ही विमान में सवार यात्रियों की सांसे थम सी गई। मालूम हो कि फ्लाइट मुंबई से कालीकट के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 10 मिनट के भीतर ही तकनीकी खराबी की शिकायत मिली।एयर इंडिया की फ्लाइट से 110 ज्यादा यात्री सवार थे।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई कालीकट सेक्टर की उड़ान AI 551 में सुबह करीब 6:15 बजे तकनीकी समस्या आई थी। जिसके बाद उसे 6:25 बजे वापस बुला लिया गया। जांच के बाद उड़ान में आई खराबी को दूर कर दिया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट 3 घंटे देरी से उड़ान भरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दिनों में फ्लाइट में तकनीकी खराबी में वृद्धि हुई हैं। 18 नवंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10:05 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट का उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी का पता चल गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close