तेजस्वी यादव का बड़ा दावा चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को देंगे 2500 रुपए

बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.अब बिहार में भी झारखंड के तर्ज तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर महिलाओं को 2500 रुपए देने की घोषणा कर दी है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार 14 दिसबंर को दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए सरकार बनने पर ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू करने की घोषणा की थी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे. तेजस्वी यादव का मानना था कि बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है. महिलाओं को नकद हस्तांतरण मिलता है तो वे अपने परिवार की भलाई में अधिक पैसा निवेश करती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तेजस्वी यादव के ‘माई-बहिन मान योजना’ का समर्थन आरसीपी सिंह ने कर दिया है. आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगी रहे  थे.आरसीपी सिंह ने अब तेजस्वी यादव की ‘माई-बहिन मान योजना’ का समर्थन किया है. साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर तंज कसते हुए सवाल खड़े किए हैं. इन बयानों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है कि क्या आरसीपी सिंह का झुकाव राजद की ओर हो रहा है?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close