झारखंड में 3 डिग्री तक गिरा पारा…जारी रहेगा सर्द हवाओं का कहर

झारखंड : सर्द हवाओं ने रांची समेत पूरे राज्य में ठिठुर और बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

नए साल के पहले दिन राज्य के 11 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम और उत्तरी दिशा से आने वाली हवाओं का प्रवाह जारी है. पूरे राज्य में अगले तीन दिन कनकनी ठंड कायम रहेगा.

रांची मौसम विज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों से सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान काफी नीचे गिरा है. दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है.

आनेवाले तीन दिनों के दौरान कनकनी ठंड की स्थिति बरकरार रहने की संभावना है. इसके बाद ही कुछ बदलाव होने के आसार है. अगले तीन दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रह सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close