झारखंड : एटीएम फ्रॉड का बड़ा मामला…पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…जानें कैसे देते थे वारदात को अंजाम

Big case of ATM fraud...Police arrested three accused...Know how they carried out the crime

बोकारो। बोकारो पुलिस को साइबर अपराध के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 3,87,999 रुपये ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पीड़िता निखत प्रवीण (मखदुमपुर निवासी) ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में शशि शेखर, लक्ष्मण कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि यह गिरोह बैंक ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगी की घटना

घटना 22 जून की बताई जा रही है। पीड़िता निखत प्रवीण बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गई थीं, जहाँ उनका एटीएम फंस गया। बाहर लगे सूचना नंबर पर कॉल करने पर उन्हें बांसगोड़ा एटीएम जाने को कहा गया। जब पीड़िता अपने पति के साथ वहां गईं, तो उनके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता जब पुनः बैंक पहुंचीं, तो देखा कि एटीएम उनका नहीं है और पैसे गायब हो गए। पुलिस ने संबंधित खाते को फ्रीज करवा दिया और तुरंत थाने में शिकायत दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close