100 हफ्तों की सबसे बड़ी मुहिम का आगाज़! PM मोदी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, रायपुर से उठी देशभर में बदलाव की आवाज

लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ, हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प।

 

रायपुर:

देश को नशामुक्त बनाने की दिशा में शनिवार को एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत हुई। ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर राजधानी रायपुर के लोक भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण में लगाएगा।

PM मोदी ने युवाओं से की खास अपील

प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएं और अपने परिवार, मित्रों व समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है और वही इस बदलाव का नेतृत्व करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक भवन में गूंजी नशामुक्त भारत की शपथ

रायपुर के लोक भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। इस दौरान युवाओं को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

100 सप्ताह तक पूरे देश में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

यह अभियान 2 अगस्त 2026 से शुरू होकर अगले 100 सप्ताह तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत युवा संगठन और अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैलियां, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगीत कार्यक्रम, लघु फिल्म प्रदर्शन और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना और विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का रूप देना है।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close